AMN. राज्यसभा चुनाव की 24 रिक्त सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने आज कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इनमें राजस्थान की तीन सीटें भी शामिल हैं. राज्य की तीन सीटों पर 18 जून को मतदान होगा और नतीजे भी उसी दिन घोषित किये जायेंगे.
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का कार्यकाल 21 जून को पूरा हो जाएगा. राज्यसभा की तीन सीटों में से दो पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस का कब्जा होने की पूरी संभावना है. अगर बीजेपी तीसरा और कांग्रेस दूसरा उम्मीदवार नहीं उतारती तो निर्विरोध चुनाव हो सकता है.
चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1 जून को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच की जा सकती है और 11 जून को नामांकन वापस लिया जा सकता है. इसके बाद 18 जून को दस राज्यों की 24 सीटों पर वोटिंग होगी. राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी.
चुनाव आयोग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक से चार-चार, मध्य प्रदेश और राजस्थान से तीन-तीन, झारखंड से दो और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम से एक-एक राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा।
इन दिग्गजों का कार्यकाल खत्म हो रहा है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू समेत 24 नेताओं का राज्यसभा में कार्यकाल खत्म होने वाला है। कई नेताओं की राज्यसभा में वापसी की पूरी संभावना है.
PC:newsonair
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
