AMN. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को बीजेपी समर्थकों पर बड़ा आरोप लगाया है. महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान बड़ी संख्या में आए बीजेपी समर्थकों ने उन पर अंडे और सब्जियां फेंकी. इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस पर लापरवाही बरतने और अंडे फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया.
घटना का वीडियो शेयर किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. वीडियो में महुआ मोइत्रा लोगों को पार्टी ऑफिस बिल्डिंग की खिड़की से अंडे फेंकते हुए दिखा रही हैं. उन्होंने वीडियो पोस्ट में आरोप लगाते हुए कहा, बीजेपी समर्थक एक घंटे से अधिक समय से लगातार पार्टी कार्यालय की खिड़की पर अंडे और सब्जियां फेंककर निशाना बना रहे हैं.
टीएमसी नेता ने लगाया आरोप
खबरों की मानें तो इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर भी निशाना साधा है. महुआ मोइत्रा ने वीडियो में कहा कि बंगाल सरकार ने इस मामले में एफआईआर तक दर्ज करने से इनकार कर दिया है और पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ भी सिर्फ तमाशा देख रही है. महुआ मोइत्रा पर यह हमला टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमले के बाद हुआ है।
पीसी- एबीपी न्यूज
(टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल(टी)महुआ मोइत्रा(टी)टीएमसी(टी)बीजेपी(टी)टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा(टी)अभिषेक बनर्जी(टी)ममता बनर्जी(टी)कुणाल घोष(टी)टीएमसी पश्चिम बंगाल में
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
