AMN. पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के चार बूथ और मगरहाट वेस्ट के 11 बूथ पर वोटिंग हो रही है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पुनर्मतदान के दौरान दोपहर 1 बजे तक 55.57% वोटिंग दर्ज की गई है.
आज भी वोटिंग के दौरान मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं. डायमंड हार्बर मामले में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के लोगों पर हमले का आरोप लगाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों का आरोप है कि वोट डालने के बाद टीएमसी के लोगों ने उन पर हमला किया। इस घटना के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के मामले भी सामने आए हैं.
इससे कई लोगों के पैर, सिर और हाथ में चोटें आई हैं. वहीं टीएमसी की ओर से भी आरोप लगाए गए हैं. टीएमसी ने सुरक्षा बलों पर मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर उनके कैंप में तोड़फोड़ करने और कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग हुई. चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. इस दिन पता चल जाएगा कि राज्य में कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
