500 साल पुराना झिरी मेला: जहाँ हर साल उमड़ती है श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जानिए इसका रहस्य!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
500 साल पुराना झिरी मेला: जहाँ हर साल उमड़ती है श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जानिए इसका रहस्य!
आखिर क्यों हर साल Jhiri Village पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु? जानें 500 साल पुराने मेले की कहानी

اگر आप इस बार जम्मू घूमने का प्लान बना रहे हैं और ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां घूमने के साथ इतिहास, संस्कृति और स्थानीय जीवन को भी करीब से जान सकें, तो झिड़ी गांव को अपनी यात्रा में शामिल कर सकते हैं। जम्मू शहर से करीब 20-22 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में हर साल झिड़ी मेले का आयोजन होता है। करीब 500 साल पुराना यह मेला आज भी अपनी परंपरा और रौनक के लिए जाना जाता है।

दस दिनों तक चलने वाले इस मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। यहां मंदिर में दर्शन करने, स्थानीय बाजारों में घूमने, पारंपरिक पकवानों का स्वाद लेने और जम्मू की ग्रामीण संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिलता है। इस साल मेला 23 नवंबर 2026 से शुरू हो चुका है और 2 दिसंबर 2026 तक चलेगा।

कहां लगता है झिड़ी मेला?

झिड़ी मेला जम्मू के झिड़ी गांव में आयोजित किया जाता है। यह गांव जम्मू शहर से लगभग 20-22 किलोमीटर दूर है। मेले के दौरान यहां का माहौल उत्सव जैसा हो जाता है। आसपास के इलाकों से लोग परिवार और दोस्तों के साथ मेले में पहुंचते हैं।

अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है, तो यहां के बाजार, दुकानों की सजावट और मेले की रौनक को कैमरे में कैद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: कम बजट में घूमें Haridwar Mussoorie और Munnar Alleppey के बेस्ट Travel Combinations

क्यों खास है 500 साल पुराना झिड़ी मेला?

झिड़ी मेले की परंपरा बाबा जित्तो की कहानी से जुड़ी हुई है। लोककथाओं के अनुसार, बाबा जित्तो एक किसान थे, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनकी कहानी मेहनत, ईमानदारी और आत्मसम्मान का संदेश देती है।

आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा जित्तो को श्रद्धांजलि देने के लिए झिड़ी गांव पहुंचते हैं। यही वजह है कि यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और परंपरा से भी जुड़ा हुआ है।

झिड़ी मेले में क्या-क्या देख सकते हैं?

बाबा जित्तो के मंदिर में दर्शन करें: मेले में आने वाले श्रद्धालु बाबा जित्तो के मंदिर में दर्शन करते हैं। यहां आप स्थानीय धार्मिक परंपराओं को करीब से जान सकते हैं।

स्थानीय बाजारों में घूमें: मेले में कई दुकानें लगती हैं, जहां पारंपरिक सामान, खिलौने और घर में इस्तेमाल होने वाली चीजें मिलती हैं। यहां घूमना और खरीदारी करना भी अच्छा अनुभव हो सकता है।

स्थानीय पकवानों का स्वाद लें: मेले में मिलने वाले स्थानीय व्यंजनों और पारंपरिक पकवानों का स्वाद लेना न भूलें। इससे आपको जम्मू के खानपान को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें: मेले में लोकगीतों और पारंपरिक आयोजनों के जरिए ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

फोटोग्राफी करें: मेले की रौनक, बाजारों की सजावट और गांव के स्थानीय जीवन की तस्वीरें आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: मिजोरम का Aizawl बना भारत की इकलौती Silent City, Land of Highlanders की खूबसूरती मन मोहेगी

झिड़ी मेले तक कैसे पहुंचें?

झिड़ी गांव जम्मू शहर से लगभग 20-22 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने के लिए आप इन रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रेन से: जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद टैक्सी या स्थानीय परिवहन की मदद से झिड़ी गांव जा सकते हैं।
हवाई जहाज से: जम्मू एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर गांव पहुंच सकते हैं।
सड़क से: जम्मू शहर से सड़क मार्ग के जरिए झिड़ी गांव तक पहुंचा जा सकता है।

अगर आप जम्मू की यात्रा के दौरान धार्मिक परंपराओं, स्थानीय बाजारों और ग्रामीण संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं, तो झिड़ी मेला आपकी यात्रा का खास हिस्सा बन सकता है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *