तपती गर्मी के दस्तक देते ही हमारी त्वचा को खास लाड़-प्यार और देखभाल की जरूरत होती है। अक्सर हम महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की कतार लगा लेते हैं, जबकि चमकती त्वचा का असली राज हमारी रसोई में ही छिपा है। क्या आप जानते हैं कि जिसे हम बेकार समझकर फेंक देते हैं—जी हां, सेब के छिलके—वे आपकी स्किन के लिए किसी जादू से कम नहीं हैं? सेब के छिलकों में मौजूद विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल एसिड न केवल स्किन को ब्राइट करते हैं और टैनिंग हटाते हैं, बल्कि स्किन पोर्स को टाइट करने में भी कमाल का असर दिखाते हैं। आइए जानते हैं कि इस गर्मी में आप सेब के छिलकों से अपनी स्किन को कैसे पैम्पर कर सकती हैं:
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: पार्लर का खर्चा बचाएं, इन फलों के छिलकों से बनाएं Homemade Face Pack, पाएं Instant Glow
1. सेब के छिलके से तैयार करें जादुई स्क्रब
गर्मी के कारण जमा होने वाली डेड स्किन और जिद्दी टैनिंग को हटाने के लिए यह स्क्रब बेहतरीन है। यह आपकी त्वचा को प्राकृतिक चमक (Natural Glow) देता है।
आवश्यक सामग्री:
- 1 चम्मच सेब के छिलके का पाउडर
- 1 चम्मच चीनी
- थोड़ा सा शहद
बनाने की विधि:
सबसे पहले सेब के छिलकों को सुखाकर उनका बारीक पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर में चीनी और शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इस मिश्रण से चेहरे पर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सादे पानी से धो लें।
2. कूलिंग एप्पल आइस क्यूब्स
चिलचिलाती धूप में बर्फ के टुकड़े स्किन को गजब की ठंडक देते हैं। सेब के छिलकों से बने ये आइस क्यूब्स चेहरे के अतिरिक्त तेल और पसीने को कंट्रोल करते हैं और पोर्स को टाइट करने में मदद करते हैं।
आवश्यक सामग्री:
- सेब के छिलके
- पानी
- आइस ट्रे
बनाने की विधि:
सेब के छिलकों को पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे छानकर आइस ट्रे में जमा लें। सुबह के समय या मेकअप करने से ठीक पहले इन क्यूब्स को अपने चेहरे पर रब करें।
3. रिफ्रेशिंग एप्पल टोनर
यह टोनर न केवल आपकी स्किन को ताजगी से भर देता है, बल्कि एक माइल्ड एक्सफोलिएटर के रूप में भी काम करता है।
आवश्यक सामग्री:
- सेब के छिलके
- पानी
बनाने की विधि:
सेब के छिलकों को पानी में उबालें और फिर इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। अब इस पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। कॉटन की मदद से या सीधे स्प्रे करके इसे चेहरे पर इस्तेमाल करें। इस टोनर को आप फ्रिज में रखकर 4-5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
– मिताली जैन
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
