AMN. देश के 5 राज्यों में अप्रैल में होने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की रैलियां भी शुरू हो गई हैं. इसी कड़ी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पथानामथिट्टा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है.
(खबरों के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा कि सच तो यह है कि नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में हैं, ये बात सभी जानते हैं. इसी तरह नरेंद्र मोदी आपके मुख्यमंत्री को भी अपने इशारों पर नचाते हैं.
उधर, असम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. असम के मोरीगांव में नबीन ने कहा कि अब असम के लोग उन लोगों को दंडित करते हैं जो इसके गौरव के प्रतीकों के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जब राहुल गांधी को असम का गौरव (गमोचा) दिया गया तो उन्होंने उसे उतारकर एक तरफ रख दिया. आपको बता दें कि जल्द ही पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
