AMN. अब लोगों को अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए बैंक शाखा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक्सिस बैंक ने इस संबंध में एक नई सुविधा शुरू की है। इसके जरिए अब बैंक ग्राहक घर बैठे अपने बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकेंगे. इसकी खास बात यह है कि इसमें आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया जाएगा। अभी तक मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए ग्राहकों को बैंक शाखा में जाकर लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। अब आप यह काम घर बैठे अपने मोबाइल फोन से कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं। इससे आपका बैंक जाने का समय बचेगा. यह बहुत ही आसान प्रक्रिया है.
ये है पूरी प्रक्रिया:
-सबसे पहले एक्सिस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें और अपडेट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या समान विकल्प पर क्लिक करें।
-अब मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको आधार फेस ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुनना होगा और उसमें आधार नंबर या वर्चुअल आईडी (VID) डालना होगा।
-अब इसमें नया मोबाइल नंबर डालें. यह नंबर एक्टिव होना चाहिए, क्योंकि आगे का वेरिफिकेशन इसी पर होगा.
अब फेस ऑथेंटिकेशन फोन कैमरा चालू हो जाएगा। इसमें अपना चेहरा स्कैन कराएं।
-यदि आपका चेहरा आधार डेटाबेस से मेल खाता है तो आपका सत्यापन सफल होगा।
– नया मोबाइल नंबर अपडेट होने पर आपको एसएमएस या ईमेल के जरिए पुष्टि मिल जाएगी।
– ऐसा होने पर आपका नया नंबर बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा.
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
