बाल दिवस 2025: वो अनमोल तोहफे जो बच्चों के चेहरे पर लाएं मुस्कान
नई दिल्ली: हर साल 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस (Children’s Day) बड़े प्यार और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन बच्चों की मासूमियत, कल्पनाओं, हंसी और सपनों को सलाम करने का अवसर है। बाल दिवस का मकसद सिर्फ बच्चों के लिए छुट्टी या चॉकलेट बांटना नहीं, बल्कि उन्हें यह एहसास दिलाना है कि वे हमारे लिए कितने खास हैं।
बच्चों को दें ये खास गिफ्ट्स, जो महँगे नहीं, दिल जीतने वाले हों
अगर आप सोच रहे हैं कि इस बाल दिवस पर अपने बच्चों को क्या उपहार दें, तो ज़रूरी नहीं कि वह महंगा हो। उपहार वो होना चाहिए जो उन्हें खुशी, सीख और प्यार का एहसास दे।
प्यार से बड़ा कोई गिफ्ट नहीं
इस बाल दिवस पर अपने बच्चों को सिर्फ खास तोहफे नहीं, बल्कि अपना समय, ध्यान और प्यार दें। महंगे गिफ्ट्स भले ही कुछ समय खुश करें, लेकिन प्यार और साथ, उनकी यादों में हमेशा ज़िंदा रहता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे खास गिफ्ट आइडियाज के बारे में जो बच्चों के लिए यादगार बन सकते हैं।
बाल दिवस पर बच्चों के लिए चुनें ये 6 गिफ्ट्स
1. क्रिएटिविटी से भरपूर DIY गिफ्ट्स
बच्चों को सबसे ज़्यादा खुशी तब मिलती है जब उन्हें कुछ यूनिक और पर्सनल दिया जाता है। आप घर पर ही उनके लिए DIY गिफ्ट्स बना सकते हैं, जैसे उनका नाम लिखा हुआ स्क्रैपबुक, जिसमें उनकी तस्वीरें और छोटी-छोटी यादें हों।
हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड जिसमें आप लिखें कि वे आपके लिए कितने खास हैं, या फिर ड्रीम जार जिसमें वे अपने सपनों की छोटी-छोटी पर्चियां डाल सकें। ऐसे गिफ्ट्स बच्चों को यह सिखाते हैं कि प्यार खरीदने से नहीं, बनाने से मिलता है।
2. बुक्स
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा कल्पनाओं की उड़ान भरे और दुनिया को समझे, तो किताबों से बेहतर गिफ्ट कोई नहीं। उनकी उम्र और इंटरेस्ट के हिसाब से किताबें चुनें।
छोटे बच्चों के लिए चित्र पुस्तिकाएं और कहानी की किताबें, वहीं बड़े बच्चों के लिए इंस्पिरेशनल या एडवेंचर बुक्स। आप चाहें तो उनके साथ बैठकर पढ़ने का टाइम भी फिक्स कर सकते हैं, जिससे बंधन और मजबूत होगा।
3. एजुकेशनल गैजेट्स या लर्निंग टॉयज
आज की डिजिटल दुनिया में बच्चों को टेक्नोलॉजी से दूर रखना मुश्किल है, तो क्यों न इस टेक्नोलॉजी को सीखने का जरिया बना दें? स्मार्ट वॉचेस जो फिटनेस के साथ टाइम मैनेजमेंट सिखाती हैं।
STEM टॉयज, जो साइंस, टेक्नोलॉजी और मैथ्स में रुचि बढ़ाते हैं, या फिर इंटरएक्टिव लर्निंग ऐप्स, जिनसे खेल-खेल में नई चीजें सीखी जा सकती हैं। ये गिफ्ट न सिर्फ बच्चों को खुश करेंगे, बल्कि उन्हें क्रिएटिव और स्मार्ट भी बनाएंगे।
4. एक्सपीरियंस गिफ्ट्स
बच्चों के लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है- आपका वक्त। इस बाल दिवस उन्हें एक एक्सपीरियंस गिफ्ट दें। साथ में पार्क या चिड़ियाघर घूमने जाएं, मूवी नाइट रखें या फिर फैमिली पिकनिक प्लान करें। इन पलों की यादें बच्चों के दिल में हमेशा रहेंगी, जो किसी भी खिलौने से ज़्यादा कीमती हैं।
5. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स
आजकल ट्रेंड में हैं पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स, जैसे उनके नाम वाले कप, टी-शर्ट या बैग, उनके फेवरेट कार्टून कैरेक्टर वाला कुशन या फोटो फ्रेम। ऐसे गिफ्ट्स बच्चों को स्पेशल और यूनिक फील कराते हैं। उन्हें लगता है कि ये गिफ्ट सिर्फ उनके लिए बना है।
6. वैल्यू-बेस्ड गिफ्ट्स
बाल दिवस सिर्फ मजे का दिन नहीं, बल्कि सीख देने का भी मौका है। बच्चों को पौधा लगाना सिखाएं और साथ में उसे गिफ्ट करें ताकि वे प्रकृति से जुड़ें। पिगी बैंक दें और उन्हें बचत की आदत डालें, या फिर थैंक यू जर्नल, जिससे वे हर दिन कृतज्ञ रहना सीखें। ऐसे गिफ्ट्स उन्हें बेहतर इंसान बनने की दिशा में बढ़ाते हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


