Peppy Paneer Pasta: बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट रेसिपी
अक्सर माँएं अपने बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी रेसिपी की तलाश में रहती हैं। बच्चों को पास्ता, नूडल्स और सैंडविच बहुत पसंद होते हैं, और इन्हीं की डिमांड करते रहते हैं। ऐसे में क्यों न उनके फेवरेट पास्ता को एक हेल्दी ट्विस्ट दिया जाए? Peppy Paneer Pasta एक ऐसी रेसिपी है जिसमें न तो चीज की जरूरत है और न ही हैवी क्रीम की। यह पास्ता का एक हेल्दी वर्जन है जिसमें ग्रेवी के लिए हम पनीर, प्याज और टमाटर से होममेड सॉस तैयार करेंगे, जो इसे बिल्कुल मार्केट वाला फ्लेवर देगा।
पेप्पी पनीर पास्ता के लिए सामग्री
- पास्ता – 1 कप
- पनीर – 1 कप (छोटे क्यूब्स में कटे हुए)
- प्याज – 1 मीडियम साइज (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
- तेल – 1 बड़ा चम्मच
- टोमैटो केचप – 2 बड़े चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
- ऑरिगैनो / मिक्स हर्ब्स – आधा छोटा चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स – आधा छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें: Sweet Potato Paratha: शकरकंद और रागी के आटे से बनाएं ये स्वादिष्ट पराठा
पेप्पी पनीर पास्ता बनाने की विधी
- सबसे पहले एक गहरे पैन में पानी उबालें, इसमें थोड़ा सा नमक और आधा चम्मच तेल डालें और पास्ता को 2 से 3 मिनट के लिए उबाल लें।
- स्टेनर की मदद से पास्ता छान लें और एक प्लेट में फैला कर रख दें। ऐसा करने पर पास्ता खिला-खिला रहेगा।
- एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें लहसुन, प्याज और टमाटर डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें।
- फिर नमक, थोड़ा चिल्ली फ्लेक्स और पानी डालकर ढक दें।
- अब गैस बंद करें, पके हुए प्याज टमाटर और कच्चे पनीर क्यूब्स को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। पास्ता के लिए होम-मेड सॉस तैयार है।
- अब कढ़ाई में तेल गर्म करें, तैयार पेस्ट डालें और पास्ता को डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब गैस को मध्यम आंच पर रखकर 4-5 मिनट के लिए पास्ता को ग्रेवी में पकाएं।
- ऊपर से ऑरिगेनो डालें और गैस बंद कर, कढ़ाई उतार लें। हेल्दी और डिलीशियस पास्ता बनकर तैयार है। इसे एक बाउल में सर्व करें और एंजॉय करें।
अवेयर मीडिया नेटवर्क
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
