गोवर्धन पूजा: भंडारे जैसी परफेक्ट अन्नकूट सब्जी बनाने की सबसे आसान रेसिपी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
Govardhan Puja पर बनाएं भंडारे वाली अन्नकूट की सब्जी, नोट करें यह आसान Recipe

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का पर्व बेहद खास और श्रद्धा से भरा माना जाता है। दिवाली के ठीक अगले दिन मनाए जाने वाले इस पावन पर्व पर घरों और मंदिरों में बांके बिहारी भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान कान्हा को छप्पन भोग और पारंपरिक अन्नकूट की सब्जी का विशेष भोग अर्पित करने की परंपरा है।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन अन्नकूट का भोग लगाने से भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा प्राप्त होती है। यही वजह है कि इस दिन लगभग हर घर और मंदिर में अन्नकूट की सब्जी तैयार की जाती है। इस लजीज व्यंजन को ‘गोवर्धन की सब्जी’ या ‘गड्ढ की सब्जी’ के नाम से भी पुकारा जाता है। ताजी हरी सब्जियों और अनूठे मसालों के मेल से बनी इस सब्जी का स्वाद बेहद शानदार होता है। आइए, आज जानते हैं कि कैसे आप घर पर ही बिल्कुल भंडारे जैसी स्वादिष्ट अन्नकूट की सब्जी आसानी से तैयार कर सकते हैं।

अन्नकूट सब्जी बनाने की सामग्री

मिश्रित सब्जियां (कद्दू, फूलगोभी, आलू, गाजर, सेम, मटर, परवल आदि) कुल 1 किलो (कटी हुई)
टमाटर- 3-4 (बारीक कटे हुए)
अदरक- हरी मिर्च का पेस्ट: 2 बड़े चम्मच
देसी घी या सरसों का तेल- 3-4 बड़े चम्मच
खड़े मसाले- तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, जीरा, हींग, मेथी दाना
सूखे मसाले- हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर
स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हरा धनिया

अन्नकूट सब्जी बनाने की विधि

– सबसे पहले आप सभी ताजी सब्जियों को अच्छे से धो लें फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें। अब एक भारी तले की बड़ी कढ़ाई में घी या तेल गर्म कर लें।

– अब इसमें हींग, जीरा, मेथी दाना, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं। तड़का तैयार होने के बाद इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालें।

– फिर कटे हुए टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और सौंफ पाउडर मिला लें। मसालों को तब तक भून लें, जब तक तेल न अलग न होने लगे।

– जब मसाले अच्छे से भुन जाए तो इसमें सभी कटी हुई सब्जियां और स्वादानुसार नमक डालें।

– सब्जियों को मसालों के साथ अच्छे से मिला लें। अब इसमें अलग से पानी डालने की कोई जरुरत नहीं है। क्योंकि सब्जियां अपने ही रस और भाप में पक जाती है।

– इसके बाद कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें और मध्यम से धीमी आंच पर सब्जियों को नरम होने तक पकाएं। फिर सभी सब्जियां अच्छी तरह पककर एकसार हो जाएं, तो इसमें गरम मसाला और अमचूर पाडर मिलाएं।

– लास्ट में बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

पूड़ियों के साथ लगाएं अन्नकूट का भोग

तैयार है आपकी स्वादिष्ट और पारंपरिक अन्नकूट की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। इसकी खुशबू और चटपटा स्वाद भंडारे की याद दिला देगा। गोवर्धन पूजा वाले दिन इस सब्जी को श्रीकृष्ण को गरमा-गरम पूड़ियों के साथ इसका भोग लगाएं और परिवार के साथ इस खास प्रसाद का आनंद लें।

अन्नकूट को स्वादिष्ट बनाने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

– अन्नकूट सब्जी का असली स्वाद सिर्फ शुद्ध देसी घी या सरसों के तेल में छौंक लगाने से ही आती है।

– इसमें हींग और मेथी दाने का तड़का जरुर लगाएं।

– इस सब्जी में कद्दू और खट्टे-मीठे टमाटर की मात्रा संतुलित होनी चाहिए।

– इससे सब्जी में नेचुरल गाढ़ापन और बेहतरीन स्वाद मिलता है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version