AMN. हींग में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस कारण यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है। आज हम आपको हींग के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पाचन एंजाइमों को सक्रिय करने में उपयोगी है। सुबह खाली पेट हींग का सेवन करने से पेट का भारीपन कम हो जाता है।
हींग का पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक साबित हो सकता है. यह शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इससे मोटापा दूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
आपको आज से ही हींग का सेवन शुरू कर देना चाहिए. बस एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चुटकी हींग पाउडर मिलाएं और इसे सुबह खाली पेट पिएं।
पीसी: हेल्थशॉट्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
