AMN. देश में बड़ी संख्या में लोग दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। चाय पीने के बाद लोग तरोताजा महसूस करते हैं। हालांकि, चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
आज हम आपको इसी संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं. चाय के साथ दही का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन दूध या दही के साथ मिलकर एसिडिटी और गैस की समस्या पैदा करते हैं।
वहीं लोगों को चाय पीने के बाद फलों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। खासकर खट्टे फल जिनमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है। चाय के साथ फलों का सेवन पाचन तंत्र को खराब कर सकता है। चाय में मौजूद अम्लीय तत्व फलों के विटामिन को बिगाड़ देते हैं। वहीं, चाय के साथ कई अन्य चीजों का सेवन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।
पीसी: द हेल्थसाइट
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
