AMN. कई लोग दिन की शुरुआत चाय की जगह कॉफी से करते हैं। कॉफी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. हालाँकि, इसका अधिक सेवन हानिकारक भी साबित हो सकता है। कहते हैं कि अति किसी भी चीज की बुरी होती है, कॉफी के साथ भी कुछ ऐसा ही है।
बहुत अधिक कॉफी पीने से मूड, मेटाबॉलिज्म, मानसिक और शारीरिक गतिविधि पर सीधा असर पड़ता है। ज्यादा कॉफी पीने से आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वयस्क को पूरे दिन में 400 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन नहीं पीना चाहिए।
400 मिलीग्राम कम से कम 4-5 कप कॉफी के बराबर है। आपको बता दें कि गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कभी भी कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा कॉफी पीने से नींद की कमी, दिल की धड़कन तेज होना, जी मिचलाना आदि समस्याएं हो सकती हैं।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
