AMN. फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो सेब से भी ज्यादा फायदेमंद है। ये फल है अमरूद. इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
आज हम आपको अमरूद के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। रोजाना एक मध्यम आकार का अमरूद खाने से दिल स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद फाइबर और पोटैशियम खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में उपयोगी है।
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट रक्त वाहिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में उपयोगी होते हैं। अमरूद में मौजूद विटामिन सी कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होता है। अमरूद मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। यह फल खून में शुगर की मात्रा को बढ़ने नहीं देता है।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
