बची हुई नारियल की चटनी को फेंकें नहीं, ये 3 तरीके बदल देंगे आपका स्वाद!
साउथ इंडियन खाने का असली मज़ा तो नारियल की चटनी के बिना अधूरा है। इडली, डोसा या उत्तप्पम, सांभर के साथ इस चटनी का ज़ायका ही कुछ और होता है। अक्सर घर पर जब हम ये पसंदीदा पकवान बनाते हैं, तो नारियल की चटनी भी ज़रूर बनती है। लेकिन कई बार थोड़ी चटनी बच जाती है और फ्रिज में यूँ ही रखी रह जाती है। सवाल ये है कि इस बची हुई चटनी का क्या किया जाए?
अगर आपके फ्रिज में भी ऐसी ही बची हुई नारियल की चटनी है और आपका उसे खाने का मन नहीं कर रहा, तो परेशान न हों! आप इस चटनी को बड़े ही मजेदार और क्रिएटिव तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए, आज जानते हैं कि इस बची हुई चटनी को कैसे बनाया जा सकता है खास:
नारियल की चटनी से बनाएं लाजवाब सैंडविच
अपने रोज़मर्रा के सैंडविच को एक नया और अनोखा स्वाद देना चाहती हैं? तो बची हुई नारियल की चटनी का इस्तेमाल करें। ब्रेड पर चटनी फैलाएं, ऊपर से खीरा, टमाटर, उबला आलू या चीज़ डालें, और सैंडविच मेकर या तवे पर हल्का टोस्ट कर लें। यह एक झटपट बनने वाला, हेल्दी और सफर के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।
बची हुई चटनी से बनाएं लज़ीज़ करी
यह नारियल की चटनी को खाने का एक बेहद स्वादिष्ट तरीका है। एक पैन में चटनी डालें, थोड़ा पानी, हल्दी और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब राई, करी पत्ते, हींग और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। स्वाद को और भी बढ़ाने के लिए आप थोड़ा इमली का पल्प या दही भी मिला सकती हैं। यह झटपट बनने वाली करी चावल या रोटी के साथ बहुत अच्छी लगती है।
पोहा और उपमा को दें एक नया ट्विस्ट
अगर आप नाश्ते में पोहा या उपमा बना रही हैं, तो उसके स्वाद को और बढ़ाने के लिए नारियल की चटनी का इस्तेमाल करें। पोहा या उपमा बनने के बाद, उसमें अंत में चटनी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। थोड़ा पानी डालकर 2 मिनट और पकाएं। इससे एक क्रीमी टेक्सचर आएगा, जो साधारण पोहा या उपमा को एकदम खास बना देगा।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
