राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे उद्घाटन

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे उद्घाटन

AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले राजस्थान के बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी को लेकर एक बड़ी खबर आई है. खबरों के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पचपदरा की एक यूनिट में आग लग गई. पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने के बाद रिफाइनरी से धुएं का भारी गुबार उठने लगा।

आग पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं. मौके पर बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं. हालांकि अभी तक आग लगने का कारण सामने नहीं आया है. आपको बता दें कि पीएम मोदी कल सुबह 11 बजे रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले हैं. आज सीएम भजनलाल शर्मा का रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम है.

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंतित हूं. रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है और इसका उद्घाटन कल होने वाला है। ऐसे समय में यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.’ मैं इस घटना में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।

PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version