सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले मशहूर इन्फ्लुएंसर और यूपीएससी कोचिंग के शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति के रिश्तों और प्यार को लेकर दिए गए बयान अक्सर चर्चा में रहते हैं। कई बार लोग रिश्तों के टूटने और किसी के बिछड़ जाने के दर्द को सह नहीं पाते। ब्रेकअप या दोस्ती के टूटने का यह डर बहुत से लोगों को डिप्रेशन में भी धकेल देता है। यदि आप भी ब्रेकअप या किसी अपने के छोड़कर जाने के गम को झेल नहीं पाते, तो विकास दिव्यकीर्ति की यह सीख गांठ बांध लें।
रिश्तों के बारे में बात करते हुए विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि वे एक ही मंत्र को मानते हैं, ‘छोड़ दो’। सीधे शब्दों में कहें तो, अगर कोई जाना चाहता है, तो उसे जाने देना चाहिए। जब भी कोई आपको छोड़कर जाना चाहे, तो उसे जबरदस्ती रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से रिश्तों में बेवजह का तनाव बढ़ता है और जाने वाले को रोका नहीं जा सकता।
रिश्तों में जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए
विकास दिव्यकीर्ति का कहना है, ‘अगर कोई जाना चाहता है तो उसे जाने दो। रिश्ते पकड़कर नहीं, समझदारी से चलते हैं। किसी भी रिश्ते को खत्म करने या छोड़ने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप तटस्थ होकर उसे जाने दें। ‘देख लूंगा, तुम्हें बर्बाद कर दूंगा’… ऐसी धमकियों के लिए कोई जगह नहीं होती।’
यह भी पढ़ें:
रिश्तों के सूत्र: रिश्ते में बर्नआउट फेज क्या होता है? इन 5 संकेतों से समझ लें रिश्ते का रेड फ्लैग
विकास दिव्यकीर्ति की बातें युवाओं में लोकप्रिय
आज के दौर में रिलेशनशिप और ब्रेकअप बहुत आम हैं। विकास दिव्यकीर्ति की बातें और उनके रील्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। रिश्तों को लेकर मशहूर शिक्षक का कहना है कि कुछ लोग डर, अकेलापन या आदत की वजह से रिश्तों को जबरदस्ती बनाए रखते हैं। ऐसा रिश्ता न खुद के लिए अच्छा होता है, न ही सामने वाले के लिए। यह बात आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों को लेकर बहुत महत्वपूर्ण है। बहुत से लोग ब्रेकअप, दूरी या अनबन के बाद अपने पार्टनर को मनाने या रोकने में खुद को तोड़ देते हैं। किसी भी रिश्ते में दूरियों के बाद भी कम से कम सम्मान बना रहे, तो यह भी आज के समय की एक उपलब्धि है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
