सर्दियों की ठंडी हवाएं अक्सर बालों की नमी छीन लेती हैं, जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इस मौसम में ज्यादातर महिलाएं डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या से जूझती हैं। अगर आप भी पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट के बिना अपने बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना चाहती हैं, तो घर पर बना यह नेचुरल हेयर सीरम आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
सीरम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
- नारियल का तेल
- जैतून का तेल (Olive Oil)
- विटामिन-ई ऑयल
बनाने की विधि:
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में बालों की खोई चमक वापस लाने के लिए इस सीरम को तैयार करना बेहद आसान है:
- सबसे पहले एक साफ कटोरी में अपनी जरूरत के अनुसार नारियल तेल लें।
- अब इसमें बराबर मात्रा में जैतून का तेल और विटामिन-ई ऑयल मिलाएं।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें और एक स्प्रे बोतल में भरकर सुरक्षित रख लें।
- यह होममेड सीरम आपके बालों को गहराई से पोषण देकर उन्हें सर्दियों की मार से बचाएगा। आप इसका रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस्तेमाल के दौरान बरतें ये सावधानियां:
इस सीरम का बेहतर परिणाम पाने के लिए इसे हमेशा बालों में कंघी करने के बाद ही लगाएं। दिन में केवल एक बार इसका प्रयोग पर्याप्त होता है। ध्यान रहे, यदि आप इसे पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले ‘पैच टेस्ट’ जरूर करें। यदि सिर की त्वचा पर किसी भी तरह की जलन या खुजली महसूस हो, तो तुरंत इसका उपयोग बंद कर दें और डॉक्टर से परामर्श लें।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
