AMN. आज के समय में लोग स्मार्टफोन के बिना खुद को अधूरा मानते हैं। यह लोगों की जरूरत बन गयी है. इसे लोग हमेशा अपने पास रखते हैं. आज हम आपको उन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें स्मार्टफोन के साथ नहीं रखना चाहिए।
आपको बता दें कि स्मार्टफोन के साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड नहीं रखना चाहिए। ये फोन को तो नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन फोन आपके कार्ड को जरूर नुकसान पहुंचा सकता है। फोन कवर में क्रेडिट या डेबिट कार्ड रखने से फोन द्वारा उत्सर्जित रेडियो फ्रीक्वेंसी और मामूली चुंबकीय क्षेत्र कार्ड की चुंबकीय पट्टी या चिप को विचुंबकित कर सकते हैं।
इससे आपके क्रेडिट और डेबिट कार्ड काम करना बंद कर सकते हैं। आपको भूलकर भी अपना क्रेडिट या डेबिट कार्ड फोन के पास रखने की गलती नहीं करनी चाहिए।
पीसी: abplive
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)टेक टिप्स(टी)कार्ड्स(टी)स्मार्टफोन(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
