AMN. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर समय-समय पर फीचर्स अपडेट होते रहते हैं। जल्द ही एक नया फीचर आने वाला है, जिसकी कंपनी टेस्टिंग कर रही है। इसके तहत अब यूजर्स पोस्ट के कैप्शन में लिंक जोड़ सकेंगे। अभी तक इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कैप्शन में लिंक डालने की अनुमति नहीं थी और यूजर्स को “लिंक इन बायो” का सहारा लेना पड़ता था।
खबरों के मुताबिक, अब कंपनी मेटा वेरिफाइड सब्सक्राइबर्स यानी पैसे देकर वेरिफाई कराने वाले यूजर्स के लिए नया फीचर लाने जा रही है। अगर यह टेस्ट सफल रहा तो जल्द ही इस फीचर को और यूजर्स के लिए भी लॉन्च किया जा सकता है।
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की काफी समय से मांग थी कि पोस्ट के कैप्शन में डायरेक्ट लिंक जोड़ने की सुविधा दी जाए। अब उनकी मांग जल्द ही पूरी होने वाली है.
पीसी: ब्रिटानिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
