AMN. UPI में भुगतान करने के लिए पिन की आवश्यकता होती है। अगर आप पिन भूल गए हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। BHIM ऐप ने अब एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिसके जरिए आप बिना पिन के भी पेमेंट कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब BHIM ऐप यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक की मदद से ही 5,000 रुपये तक का UPI पेमेंट कर पाएंगे। यह सुविधा NPCI द्वारा शुरू की गई है. डिजिटल पेमेंट को और भी आसान और सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है.
बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण तकनीक के तहत आपकी पहचान फिंगरप्रिंट और फेस स्कैन के जरिए की जाती है। इस फीचर के आने के बाद ग्राहकों को अब पिन याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये बहुत बढ़िया फीचर है. इस फीचर का इस्तेमाल आप BHIM ऐप में कर सकते हैं. इससे भुगतान प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी. सुरक्षा भी मजबूत होगी.
PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
