AMN. घूमने के लिहाज से साल का पहला महीना यानी जनवरी सबसे अच्छा माना जाता है। चूंकि इस दौरान मौसम काफी सुहावना होता है इसलिए यात्रा करने का अपना ही मजा होता है। अगर आप भी इस महीने कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप झारखंड जा सकते हैं, जो हरे-भरे जंगलों, ऊंचे-ऊंचे झरनों, शांत तालाबों, ऐतिहासिक जगहों और एडवेंचर स्पॉट के लिए मशहूर है।
आज हम आपको झारखंड के सिमडेगा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग और नेचर हाइकिंग का आनंद ले सकते हैं।
कम भीड़-भाड़ वाली जगह होने के कारण यहां का माहौल काफी शांत रहता है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर अपने लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ इस जगह पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
