शादी का सीज़न: बालों को हीट डैमेज से बचाने के आसान और असरदार टिप्स

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
5 Min Read
heat styling hair damage tips wedding season in hindi

शादियों का सीजन यानी खुशियों की धूम, सजना-संवरना और एक के बाद एक कई सारे फंक्शन्स! हल्दी पर खुले कर्ल, संगीत पर स्ट्रेट बाल, शादी वाले दिन भारी-भरकम जूड़ा और फिर रिसेप्शन के लिए स्टाइलिश ब्लो-ड्रायर—शादी के इस छोटे से सीजन में बालों को जितनी हीट (गर्मी) झेलनी पड़ जाती है, उतनी वे आम दिनों में महीनों में भी नहीं सहते। इसका नतीजा? रूखे बाल, दोमुंहे सिरे और कंघी करते वक्त झड़ते बालों का दर्द।

लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप शादी के इस सीजन में अपने स्टाइल से समझौता करें। जरूरत है तो बस कुछ छोटी-सी सावधानियां बरतने की। आइए जानते हैं कैसे रखें अपने बालों का खास ख्याल—

## आखिर गर्मी से बालों पर क्या असर होता है?
क्या आप जानते हैं कि हमारे बाल मुख्य रूप से ‘केराटिन’ (Keratin) नामक प्रोटीन से बने होते हैं? जब आप स्ट्रेटनर या कर्लिंग रॉड का इस्तेमाल करती हैं, तो इनसे निकलने वाली गर्मी इस प्रोटीन के बॉन्ड (जोड़) को कमजोर या तोड़ देती है, जिससे बाल मनचाहा आकार ले पाते हैं। लेकिन बार-बार की यह हीट थेरेपी बालों को अंदर से डैमेज कर देती है।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: Natural Glow Makeup के लिए Skin Tone और कपड़ों के रंग अनुसार चुनें सही शेड्स

## स्टाइलिंग से पहले इन बातों का रखें खास ख्याल
अगर आप बालों को स्टाइल करना ही चाहती हैं, तो स्ट्रेटनर हमेशा पूरी तरह सूखे बालों पर ही चलाएं। इसका तापमान हमेशा ‘कम’ या ‘मध्यम’ (Low to Medium) रखें और एक दिन छोड़कर से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें। गीले या आधे-गीले बालों पर स्ट्रेटनर चलाना बालों के लिए सबसे खतरनाक है, क्योंकि गीले बाल बेहद कमजोर होते हैं और तुरंत टूटते हैं।

बालों को स्टाइल करने से पहले ‘हीट प्रोटेक्टेंट’ (Heat Protectant) का इस्तेमाल जरूर करें। यह स्प्रे या क्रीम फॉर्म में आता है, जिसे स्टाइलिंग से पहले पूरे बालों और खासतौर पर उनके सिरों (Ends) पर लगाया जाता है।

बाल धोने के बाद उन्हें कभी भी तौलिए से जोर-जोर से न रगड़ें। इसकी बजाय तौलिया या एक पुरानी सूती टी-शर्ट बालों में लपेटकर एक्सट्रा पानी सोख लें। ब्लो-ड्रायर का इस्तेमाल करने से पहले बालों को कुछ देर हवा में अपने आप सूखने दें, ताकि ड्रायर की गर्मी का असर कम से कम पड़े।

## बालों को स्टाइल करने का सही तरीका
जब भी बालों को स्टाइल करें, तो कर्लिंग रॉड पर बालों की लट को सिर्फ एक-दो सेकंड के लिए ही रोकें। इसी तरह, स्ट्रेटनर को एक ही लट पर बार-बार चलाने के बजाय, बालों की पतली लट लें और एक बार में धीरे से नीचे की तरफ ले जाएं।

अगर आप किसी पार्लर जा रही हैं, तो अपने स्टाइलिस्ट से साफ कहें कि वे उपकरणों का तापमान कम रखें। साथ ही, उनसे यह पूछना बिल्कुल न भूलें कि उन्होंने बालों पर हीट प्रोटेक्टेंट लगाया है या नहीं।

## दो फंक्शन्स के बीच बालों को ऐसे दें रिलैक्स
जिस दिन कोई फंक्शन न हो, उस दिन बालों पर किसी भी तरह के हीट बेस्ड स्टाइलर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। बाल धोते वक्त शैंपू सिर्फ स्कैल्प पर लगाएं और कंडीशनर को बालों की लंबाई व सिरों पर लगाएं। बालों की उलझन सुलझाने के लिए हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें और शुरुआत हमेशा नीचे सिरों से करते हुए ऊपर की ओर जाएं। रात को सोते समय बालों का टाइट जूड़ा या पिन खोलकर ही सोएं।

अगर लगातार तीन-चार दिन तक फंक्शन्स हैं, तो हर रोज नए सिरे से हीट स्टाइलिंग करने की कोई जरूरत नहीं है। पिछले दिन के कर्ल्स को थोड़ा सा संवारकर या एक स्टाइलिश ढीली चोटी (Loose Braid) बनाकर भी आप बेहद खूबसूरत और फ्रेश लुक पा सकती हैं।

– मिताली जैन


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version