AMN. आईफोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। खबर यह है कि ये यूजर्स अब अपने आईफोन पर एक ही व्हाट्सएप ऐप में दो अलग-अलग अकाउंट चला सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को न तो WhatsApp Business ऐप डाउनलोड करने की जरूरत होगी और न ही किसी दूसरे फोन का सहारा लेना होगा। नए अपडेट के बाद दोनों अकाउंट को एक ही ऐप में मैनेज किया जा सकेगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स ऐसा कर पाएंगे।
iPhone में ऐसे जोड़ें दूसरा WhatsApp अकाउंट
– ऐसा करने के लिए सबसे पहले आपको ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा और प्रोफाइल नाम के पास दिख रहे एरो आइकन पर टैप करना होगा।
-अब Add Account विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
– यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरा नंबर भी उसी वॉट्सऐप ऐप में एक्टिवेट हो जाएगा।
-अब आप दोनों अकाउंट का इस्तेमाल अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकेंगे.
-दोनों खाते पूरी तरह स्वतंत्र रूप से काम करेंगे।
पीसी:about.fb
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
