लोकतंत्र पर प्रहार: सपा के आरोपों से गरमाया माहौल!
समाजवादी पार्टी के मुखिया ने भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वे “लोकतंत्र में नहीं, लूटतंत्र में विश्वास करते हैं।” उनके अनुसार, बीजेपी का इतिहास “आज़ादी के पहले से लेकर आज तक” पिछले दरवाजों से खुफियागिरी और “मुख़बरीजीवी” गतिविधियों का रहा है। अब जनता की सहनशीलता की सीमा टूट चुकी है और इन “घपले-घोटालों” को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सत्ताधारियों को आगाह किया कि वे “अगले दरवाज़े की जन-दस्तक” को सुनें।
आगे उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “ईमानदार लोगों की उपेक्षा हो रही है।” उनके अनुसार, “मिलीभगत से चुनावी गोरखधंधे में संलिप्त कुछ अधिकारियों” के कारण चुनाव आयोग की “शुचिता और प्रतिष्ठा पर जो आँच आई है, उसे दूर करना ही होगा।” सपा मुखिया ने जोर देकर कहा कि “भ्रष्टों का भंडाफोड़ लगातार जारी रखना है।” उन्होंने दावा किया कि “दीमक की तरह लोकतंत्र को अंदर से खोखला करने वालों के दिन अब लद गये हैं।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “नई पीढ़ी, नये भविष्य का निर्माण करेगी।”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
