प्रकृति के आभार और अगाध आस्था का महापर्व: जानिए कब है गोवर्धन पूजा, शुभ मुहूर्त, विधि और इसका ऐतिहासिक महत्व
हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार यह महापर्व 10 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है। दिवाली के ठीक अगले दिन यानी कार्तिक माह की इस पहली तिथि पर गोवर्धन पूजा का विधान है। यह पर्व मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा-भक्ति प्रकट करने और हमारी रक्षा करने वाली प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है। इस खास दिन गोवर्धन पर्वत, लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता की पूजा करने की सदियों पुरानी परंपरा चली आ रही है। तो आइए जानते हैं इस पावन पर्व की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, सरल पूजन विधि और इसके धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से…
तिथि और मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरूआत 09 नवंबर 2026 को 12:31 मिनट पर हुई थी। वहीं आज यानी की 10 नवंबर 2026 को दोपहर 02:00 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं इस दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक है।
पूजन विधि
आज के दिन गाय के गोबर या मिट्टी से प्रतीकात्मक गोवर्धन पहाड़ी बनाई जाती है। इसके बगल में भगवान श्रीकृष्ण की एक छोटी मूर्ति रखें, जिससे कि पूजा में पहाड़ी और इसको उठाने वाले दोनों का स्मरण हो। इसके बाद टीले को पत्ते, फूल, रोली और अक्षत से सजाएं। वहीं पास में घी का दीपक भी जलाया जाता है। इसके बाद छप्पन भोग अर्पित कर आरती और मंत्रोच्चार करें। वहीं प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करें और संभव हो तो इस दिन गायों और बछड़ों का तिलक कर उनको ताजी घास और गुड़ आदि खिलाना चाहिए।
महत्व
धार्मिक मान्यता है कि इंद्र देव के अहंकार को चूर-चूर करने के लिए और उनके प्रकोप से गोकुल के वासियों की रक्षा करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली से उठाया था। गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी ब्रजवासियों से लेकर जानवरों तक ने आश्रय लिया और अपनी जान बचाई। श्रीकृष्ण की लीला को ध्यान में रखकर यह पर्व मनाया जाता है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


