AMN. हम आपको मकर संक्रांति यानी आज के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. 14 जनवरी 2026 यानी बुधवार का दिन तीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। जातकों के कई काम पूरे होंगे।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लोग अपने-अपने तरीके से दिन बिताने की कोशिश करेंगे। जातकों के व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। आप दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हैं।
सिंह: इस राशि के जातकों के लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है। जातकों को सभी उलझनों से मुक्ति मिलेगी। किसी योजना पर दोबारा काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
तुला: इस राशि के लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार में अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। लोगों की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। राजनीतिक संबंधों से आपको बड़ा लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की संभावना है।
पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)14 जनवरी 2026 राशिफल(टी)राशि चिन्ह(टी)मकर संक्रांति(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
