AMN. आज हम आपको 5 फरवरी 2026 यानी गुरुवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। गुरुवार का दिन तीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। जातकों के कई काम बनने वाले हैं।
सिंह: इस राशि के लोगों के लिए दिन मौज-मस्ती और उत्साह से भरा रहेगा। भाग्य जातक के पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से व्यापार में लाभ होने की भी संभावना है।
तुला: गुरुवार को इस राशि के जातकों का मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। संपत्ति संबंधी कोई मामला सुलझने की संभावना है। नए कार्य की शुरुआत के लिए गुरुवार का दिन अनुकूल है। हालाँकि ऑफिस में किसी महिला सहकर्मी से सावधान रहना होगा।
धनु: इस राशि के जातकों के लिए कारोबार के लिहाज से दिन शुभ साबित होगा। आय के नए अवसर मिलने की संभावना है। पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संपत्ति में निवेश लाभदायक साबित होगा।
पीसी: एनडीटीवी, आशाखबर, आजतक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)5 फरवरी 2026 राशिफल(टी)राशि चिन्ह(टी)हिंदी समाचार(टी)व्यापार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
