AMN. देशभर में कल होली दहन किया जाएगा. हालांकि, चंद्र ग्रहण के कारण रंगोत्सव 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। वास्तु शास्त्र में होली के त्योहार का विशेष महत्व है। होली सिर्फ रंग खेलने का दिन नहीं है, बल्कि यह आपके जीवन और घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का भी समय है।
अगर आप चाहते हैं कि इस होली आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो तो आज ही कुछ चीजों को घर से हटा दें। आज हम आपको उन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें घर से हटाने पर खुशियां आती हैं। घर के किसी भी कोने में या सीढ़ियों के नीचे से पुराना कबाड़, अखबार के टुकड़े या पुरानी लोहे की चीजें बाहर फेंक दें।
इनके कारण वास्तु दोष उत्पन्न होता है। दीवार पर टंगी बंद घड़ी को भी घर से हटा दें। ये घड़ियाँ प्रगति और सौभाग्य को रोक सकती हैं। छत से अनावश्यक सामान और कूड़ा-कचरा हटा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।
पीसी: होलीफेस्टिवल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
