AMN. आपने देखा होगा कि आज के दौर में हर कोई वास्तु पर विश्वास करता है। घर बनाने से लेकर कोई भी चीज खरीदने तक लोग हर काम वास्तु के अनुसार ही करते हैं। ऐसे में हमारे भोजन में डाले जाने वाले नमक को लेकर भी वास्तु नियम हैं। वास्तु विशेषज्ञ नमक को घर की ऊर्जा की शुद्धता से जोड़कर देखते हैं, कई बार घर में सब कुछ ठीक चल रहा होता है लेकिन फिर भी परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव, आर्थिक उतार-चढ़ाव या काम में रुकावट का सामना करना पड़ता है। तो फिर नमक का एक सरल और अचूक उपाय जरूर आजमाएं।
इस चीज को नमक की डिब्बी में रखें
वास्तु और ज्योतिष दोनों में कहा गया है कि नमक और लौंग में नकारात्मकता को सोखने की शक्ति होती है। साथ ही ये दोनों चीजें घर में सकारात्मकता लाती हैं। अपनी रसोई में इस्तेमाल होने वाले नमक के डिब्बे में 5 साबुत लौंग रखें, इस बात का विशेष ध्यान रखें कि लौंग टूटी हुई न हो।
आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं
माना जाता है कि इस एक उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इस उपाय को करने से धन के मार्ग में आ रही रुकावटें भी दूर हो जाती हैं। इससे झगड़े खत्म होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
pc-saveur.com
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
