AMN. पेड़-पौधे हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वास्तु शास्त्र में कई पौधों का विशेष महत्व है, जिन्हें भाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है। इन्हीं में से एक है अपराजिता फूल, जिसे अपने नीले रंग के कारण विशेष पहचान मिली है।
धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अपराजिता का पौधा जीवन में सुख, शांति और आर्थिक मजबूती लाने में सहायक हो सकता है। यह फूल भगवान विष्णु और शनिदेव को बहुत प्रिय है। इसी कारण इसका प्रयोग पूजा-पाठ और विशेष ज्योतिषीय उपायों में किया जाता है।
इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों पर भगवान नारायण, माता लक्ष्मी और शनिदेव की कृपा बनी रहती है। इस पौधे को लगाने से आर्थिक परेशानियां कम हो जाती हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों को भाग्य का साथ मिलता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस पौधे को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
