वृश्चिक और धनु राशि: नवंबर में चमकेंगी किस्मत, मिलेंगे बंपर करियर ग्रोथ और छप्परफाड़ वित्तीय लाभ!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
6 Min Read
career growth and financial gains for scorpio and sagittarius in november

ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से नवंबर का महीना कई राशियों के लिए कई मायनों में बेहतर रहने वाला है। यह महीना गुरु के गोचर के साथ शुरू हो रहा है। इस महीने गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे। वहीं कन्या राशि में शुक्र वक्री होकर प्रवेश करेंगे, जिससे बुध और शुक्र के बीच राशि परिवर्तन का योग बनेगा। क्योंकि बुध ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे। नवंबर महीने में मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और गुरु ग्रह के साथ युति बनाएंगे।

इसके अलावा सूर्य के साथ मंगल का परिवर्तन योग भी महीने के मध्य के बाद बनेगा। क्योंकि सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह से गुरु के साथ मंगल, शुक्र और सूर्य के राशि परिवर्तन का असर लगभग सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कन्या और तुला राशि समेत कई राशियों के लिए नवंबर 2026 का महीना काफी शुभ और लाभदायक रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें: Gajakesari Yoga: Guru और Moon की युति से Leo में बना गजकेसरी योग, इन राशियों को मिलेगा पदोन्नति का लाभ

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सुखद और लाभकारी रहने वाला है। इस महीने गुरु और मंगल की युति मेष राशि के पंचम भाव में होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों के अंदर आत्मविश्वास और साहस देखने को मिलेगा। वहीं सभी काम आसानी से पूरे होंगे और करियर में थोड़ी सी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल कर सकेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है।

उपाय

उपाय के रूप में हर मंगलवार को हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं। वहीं संभव हो तो मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना खास रहने वाला है। इस सप्ताह करियर की रफ्तार गति पकड़ेगी। कई बड़े अवसर भी आसानी से मिल जाएंगे। इस महीने मंगल और गुरु की युति आपकी राशि में रहेगा। जिस कारण आपको सफलता और सुख-समृद्धि मिलेगी। हालांकि थोड़ा जोखिम से बचने की जरूरत है। इस दौरान केतु और मंगल का संयोग बन रहा है। वाहन का संभाल कर प्रयास करें। टीम वर्क का फायदा मिलेगा और साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी।

उपाय

उपाय के तौर पर मंगलवार और गुरुवार को बंदरों को केला खिलाएं और संभव हो सके, तो विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इससे इस राशि के जातकों को गुरु और मंगल के शुभ परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि

नवंबर के महीने में इस राशि में शुक्र को गोचर रहेगा। कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना काफी खास रहने वाला है। इन लोगों को आर्थिक रूप से अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई बड़ा तोहफा मिल सका है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएं। रिश्ते में लंबे समय से चलने वाली गलतफहमियां भी दूर होंगी।

उपाय

उपाय के तौर पर इस राशि के जातकों को हर शुक्रवार किसी कन्या को खीर जरुर खिलाना चाहिए। इससे शुक्र का शुभ प्रभाव बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने में बुध का गोचर इनकी राशि में होगा। बुध के प्रभाव से व्यापार में अच्छे लाभ मिलेंगे। अपने काम को नए सिरे से शुरू कर सकेंगे। यह महीना कई मायनों में तुला राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। वाहन सुख मिलने की संभावना है। सुख के साधनों में वृद्धि के योग हैं। हालांकि खर्चों को कंट्रोल करना होगा। यात्रा के संयोग बन रहे हैं।

उपाय

बुध ग्रह के शुभ परिणाम पाने के लिए जातकों को हर बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना बेहद लाभकारी साबित होने वाला है। इस महीने मंगल कर्म स्थान में गुरु के साथ होकर करियर में लाभ और प्रमोशन दिला सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। वहीं नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। हालांकि अपने प्रयासों में कमी न आने दें। आपको लगातार मेहनत करते रहना है।

उपाय

उपाय के तौर पर मंगलवार के दिन हनुमान जी को तुलसी की माला अर्पित करें। यह उपाय पूरा एक महीना करने पर लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए राशि स्वामी गुरु उनके नवम भाव में चले जाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति और सेहत में सुधार होगा। किसी मांगलिक काम का संयोग बन सकता है। घर और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

उपाय

उपाय के तौर पर भगवान विष्णु को गुरुवार को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं और गुरुवार के दिन केले के पेड़ की परिक्रमा करनी चाहिए।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version