बर्थडे स्पेशल: जब सचिन तेंदुलकर ने की थी पाकिस्तान के लिए फील्डिंग, जानिए उनसे जुड़ा ये किस्सा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
बर्थडे स्पेशल: जब सचिन तेंदुलकर ने की थी पाकिस्तान के लिए फील्डिंग, जानिए उनसे जुड़ा ये किस्सा

स्पोर्ट्स डेस्क. आज पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन है. उनका जन्म आज ही के दिन यानी 24 अप्रैल, 1973 को बॉम्बे (अब मुंबई), महाराष्ट्र में हुआ था।

सचिन तेंदुलकर ने अपने शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित की. आज हम आपको सचिन तेंदुलकर से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि सचिन तेंदुलकर ने भी पाकिस्तान के लिए फील्डिंग की थी.

साल 1987 में भारत और पाकिस्तान के बीच 20 जनवरी को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में प्रदर्शनी मैच खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर आराम करने गए थे. ऐसे में जब पाकिस्तान को सब्स्टिट्यूट फील्डर की जरूरत थी तो कप्तान इमरान खान ने सचिन तेंदुलकर से फील्डिंग करने का अनुरोध किया था. सचिन ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया और पाकिस्तान टीम के लिए फील्डिंग करने लगे। आपको बता दें कि सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था.

PC:X,hindi.cricketnmore,aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)जन्मदिन विशेष(टी)सचिन तेंदुलकर(टी)पाकिस्तान के लिए फील्डिंग(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version