कनाडा ने उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर वर्ल्ड कप से पहले ताकत दिखाई

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
कनाडा ने उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर वर्ल्ड कप से पहले ताकत दिखाई

वैंकूवर (मलकीत सिंह)। फीफा विश्व कप की तैयारियों के तहत खेले गए अभ्यास मैच में कनाडा ने उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की. एडमॉन्टन में भारी बारिश के बावजूद खेले गए इस मैच में कनाडाई टीम ने संतुलित और प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

मैच के दौरान बारिश के कारण मैदान की परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन कनाडाई खिलाड़ियों ने परिस्थितियों से तालमेल बिठाया और दो गोल करके जीत हासिल की। कनाडा के लिए जोनाथन ओसोरियो और जेडन नेल्सन ने गोल किये। अतिरिक्त समय के पहले मिनट में नेल्सन ने गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। इस मैच को देखने के लिए 46,164 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे. मैच के दौरान लगातार बारिश होती रही, फिर भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ.

कनाडाई टीम ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण बनाए रखा और उज्बेकिस्तान को ज्यादा मौके नहीं दिये. इस जीत से कनाडा का मनोबल और मजबूत हुआ है. विश्व कप की मेजबानी करने जा रहे कनाडा के लिए यह परिणाम काफी उत्साहवर्धक माना जा रहा है. टीम अब अपने आगामी अभ्यास मैचों के जरिए विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को और बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version