ENG vs IND: भारत के लिए करो या मरो की स्थिति, इंग्लैंड के साथ चौथा टी20 मैच आज

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
ENG vs IND: भारत के लिए करो या मरो की स्थिति, इंग्लैंड के साथ चौथा टी20 मैच आज

AMN. पहले आयरलैंड से टी20 सीरीज हारी और अब भारत पर इंग्लैंड से सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है. इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है. पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि मेजबान टीम ने दूसरे और तीसरे टी20 में जीत हासिल की थी. अगर भारत आज का मैच हार गया तो सीरीज गंवाना तय है.

खैर, भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। हारते ही टीम सीरीज हार जाएगी. 2018-19 के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारत लगातार दो टी20 सीरीज हार सकता है.

दूसरी ओर, हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड शानदार फॉर्म में है. टीम ने पिछले 21 टी-20 मैचों में से 18 में जीत हासिल की है. इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि उसने अब तक भारत के खिलाफ कभी भी दो या इससे ज्यादा मैचों की टी20 सीरीज नहीं जीती है.

PC-cricinfo.com

(टैग्सटूट्रांसलेट)भारत बनाम इंग्लैंड टी20(टी)ब्रिस्टल टी20(टी)वैभव सूर्या(टी)क्रिकेट सीरीज


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version