ENG vs IND: विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ENG vs IND: विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड!

AMN. भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज आज से शुरू होने जा रही है. इस सीरीज के पहले मैच में विराट, रोहित और बुमराह की वापसी होने वाली है. विराट कोहली करीब छह महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में कोहली के निशाने पर कुछ बड़े रिकॉर्ड भी होंगे. विराट खास मामलों में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं.

दरअसल, विराट ने भारत के लिए अब तक 311 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 299 पारियों में 58.71 की औसत से 14,797 रन बनाए हैं। अगर कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 203 रन बनाने में सफल रहे तो वह 50 ओवर फॉर्मेट में 15 हजार रन पूरे कर लेंगे.

कोहली इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली ने अपने वनडे करियर में 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने के लिए 359 पारियां खेली थीं. हालांकि, विराट के पास इस मामले में उन्हें पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा. अगर कोहली इस सीरीज में 203 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. सचिन ने ये उपलब्धि साल 2007 में हासिल की थी.

पीसी- दानिक ​​भास्कर


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version