स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच कल से हेडिंग्ले में शुरू होगा. इस मैच में एक बार फिर इंग्लैंड टीम की कप्तानी कर रहे जो रूट के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा. मैच में सिर्फ 42 रन बनाते ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में ऐसा मुकाम हासिल कर लेंगे, जहां अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है. दरअसल, WTC के इतिहास में रूट के नाम बतौर कप्तान 2958 रन दर्ज हैं.
उन्होंने WTC के 33 टेस्ट मैचों में इतने रन बनाए हैं. अगर वह पहले टेस्ट में 42 रन और बना लेते हैं तो WTC में बतौर कप्तान तीन हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे. इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स दूसरे स्थान पर हैं. स्टोक्स ने इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान 2182 रन बनाए हैं. श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने 2160 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रूट ने 2019 और 2022 के बीच डब्ल्यूटीसी में इंग्लैंड का नेतृत्व करने के बाद जून 2026 में द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में भी टीम की कमान संभाली।
यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने का भी मौका है
वहीं, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के पास एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। उन्होंने अब तक 390 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 22833 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 167 रन बनाते ही वह 23000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर और दुनिया के आठवें खिलाड़ी बन जायेंगे. वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।
पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
