AMN. फीफा वर्ल्ड कप में अकल्पनीय नजारा देखने को मिला. इक्वाडोर ने फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया है। न्यूयॉर्क में खेले गए ग्रुप-ई के बेहद रोमांचक मुकाबले में इक्वाडोर ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हरा दिया.
इस ऐतिहासिक सफलता के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने देश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की.
इस मैच से पहले इक्वाडोर की राह काफी मुश्किल मानी जा रही थी क्योंकि टीम को आइवरी कोस्ट के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था और कुराकाओ के खिलाफ मैच गोलरहित ड्रॉ रहा था. मजबूत जर्मनी के खिलाफ टीम को कमतर आंका जा रहा था लेकिन आलोचना और खराब फॉर्म के दबाव को पीछे छोड़ते हुए खिलाड़ियों ने मुख्य कोच सेबेस्टियन बेकास के मार्गदर्शन में मैदान पर कमाल का प्रदर्शन किया.
पीसी- दैनिक भास्कर
(टैग्सटूट्रांसलेट)इक्वाडोर(टी)जर्मनी(टी)जर्मनी बनाम इक्वाडोर(टी)इक्वाडोर ने जर्मनी को हराया(टी)फीफा विश्व कप 2026(टी)फीफा विश्व कप
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
