फीफा विश्व कप: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबीप्पे के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
फीफा विश्व कप: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबीप्पे के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

AMN. स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे के दो गोल के दम पर फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में विजयी शुरुआत की है. आज न्यू जर्सी में खेले गए मैच में फ्रांस ने अपने पहले मैच में सेनेगल को 3-1 से हरा दिया. वहीं किलियन एम्बाप्पे ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है.

अब वह फ्रांस के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व स्ट्राइकर ओलिवर गिरौड का रिकॉर्ड तोड़ दिया. आज फ्रांस के लिए ब्रैडली बारकोला ने भी एक गोल किया, जबकि सेनेगल की ओर से एकमात्र गोल इब्राहिम एमबाय ने किया.

एमबीप्पे के अब विश्व कप में 14 गोल हो गए हैं। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड मुलर की बराबरी कर ली है. सर्वकालिक रिकॉर्ड धारक संयुक्त रूप से अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी और मिरोस्लाव क्लोज़ (16 गोल) हैं।

पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)फीफा विश्व कप(टी)फ्रांस(टी)सेनेगल(टी)एमबाप्पे(टी)प्रमुख रिकॉर्ड


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version