गांगुली ने फुटबॉल प्रशंसक क्लब के अधिकारी को भेजा 50 करोड़ का कानूनी नोटिस, साहा के दावों पर पलटवार
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने फुटबॉल प्रशंसक क्लब के एक अधिकारी के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस जारी किया है, जो उन पर लगातार बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। गांगुली ने ‘पीटीआई’ से बातचीत में कहा, “मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ उस अधिकारी को 50 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भी भेजा है। वह जो चाहें, कहते रहते हैं।”
यह मामला तब गरमाया जब साहा ने एक पत्रकार से बातचीत के दौरान गांगुली पर मेस्सी के ‘जीओएटी इंडिया टूर’ के मुख्य आयोजक होने का आरोप लगाया। साहा का दावा था कि गिरफ्तार मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता महज़ एक मोहरा है और असली आयोजक गांगुली ही हैं। गांगुली ने इन आरोपों का खंडन करते हुए अब सख्त कानूनी कार्रवाई का रुख अपनाया है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
