स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शतकीय पारी खेलने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान छिन गया है। सीरीज में दो शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने इतिहास रच दिया है और रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.
वहीं विराट कोहली दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. डेरिल मिशेल की वर्तमान रेटिंग 845 है, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। वहीं आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली की रेटिंग अब 795 हो गई है, जो पिछले हफ्ते 784 थी. अब कोहली के लिए दोबारा रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचना आसान नहीं होगा.
कोहली को अब सीधे जुलाई में वनडे सीरीज खेलनी होगी. तीसरे नंबर पर इब्राहिम जादरान हैं, जिनकी रेटिंग 764 है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वनडे रेटिंग अब 757 हो गई है, जिससे वह चौथे स्थान पर हैं।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग अनुवाद करने के लिए)डेरिल मिशेल(टी)विराट कोहली(टी)आईसीसी रैंकिंग(टी)रैंकिंग(टी)ओडीआई रैंकिंग(टी)आईसीसी वनडे रैंकिंग(टी)डेरिल मिशेल आईसीसी रैंकिंग(टी)विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
