IND vs AFG: विराट कोहली के बाद ये स्टार ऑलराउंडर वनडे सीरीज से बाहर

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
IND vs AFG: विराट कोहली के बाद ये स्टार ऑलराउंडर वनडे सीरीज से बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली के बाद अब स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. इससे टीम इंडिया को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. हार्दिक पंड्या चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

बीसीसीआई के मेडिकल अपडेट के मुताबिक, हार्दिक पंड्या को लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन का सामना करना पड़ा है। यह जांघ के अगले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव की चोट है। मेडिकल स्टाफ ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की रिकवरी अवधि लगभग तीन सप्ताह होने का अनुमान लगाया है। इस कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे. हाल ही में हुए आईपीएल में भी हार्दिक पंड्या को पीठ की ऐंठन से जूझते हुए देखा गया था.

इस चोट के कारण वह मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल सके. इस चोट से उबरने के बाद वह फिटनेस क्लीयरेंस लेने के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे, हालांकि फिटनेस टेस्ट के दौरान उन्हें लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन का भी पता चला।

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version