गेम डेस्क. डेब्यूटेंट मानव सुथार (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पहली पारी में सिर्फ 152 रनों पर रोक दिया. भारत ने पहली पारी में 564 रन बनाए थे. टीम इंडिया के लिए स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 412 रनों की बढ़त मिली. इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए अफगानिस्तान ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 25 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान के लिए पहली पारी में रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 60 रन की पारी खेली. रहमत शाह के आउट होते ही टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई.
टीम इंडिया की नजरें आज ही अफगानिस्तान की दूसरी पारी को समेटकर मैच को जल्दी खत्म करने पर होंगी. राजस्थान के मानव सुथार ने पहली ही पारी में 33 रन देकर 6 विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा तीन विकेट लेने में सफल रहे. वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला. मानव ने अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अफसर ज़ज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद सलीम सैफी और रहमत शाह को आउट किया।
इन गेंदबाजों ने भारत के लिए पहले टेस्ट में पांच विकेट लिए हैं.
मानव सुथार ने अपनी पहली टेस्ट पारी में ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह अब उन गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करते हुए 5 विकेट लिए हैं। मोहम्मद निसार ने पहली बार साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद वामन कुमार, आबिद अली, दिलीप जोशी, नरेंद्र हिरवानी, अमित मिश्रा, रवि अश्विन, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल ने अपने टेस्ट करियर के पहले ही टेस्ट में पांच विकेट लिए।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
