स्पोर्ट्स डेस्क. मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम अफगानिस्तान पर बड़ी जीत की तैयारी कर चुकी है. पहली पारी में 564 रन बनाने के बाद भारतीय टीम ने मानव सुथार (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर मेहमान टीम को पहली पारी में 152 रनों पर ही रोक दिया.
पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 412 रनों की बढ़त मिली. इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 100 रन पर पांच विकेट गंवा दिए. अफगानिस्तान की दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिए. इसके साथ ही उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं.
उन्होंने अब तक 46 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर यह मुकाम हासिल किया है. सुंदर ने अब तक सिर्फ 17 टेस्ट मैच खेले हैं और 38 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे हैं. उनके बल्ले से अब तक एक शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
