IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हो सकता है ये रिकॉर्ड, गिल भी हैं रेस में

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हो सकता है ये रिकॉर्ड, गिल भी हैं रेस में

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच रविवार को इंदौर में खेला जाएगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर के पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा, जिसमें वह शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर हैं.

अगर श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में 26 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह वनडे में सबसे तेजी से 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय बन जाएंगे. भारतीय टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने अब तक 75 वनडे मैचों की 69 पारियों में 47.20 की औसत से कुल 2974 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 5 शतक और 23 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं. पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने वनडे की 72 पारियों में अपने तीन हजार रन पूरे किए थे. अगर गिल 70 रन बनाने में सफल रहे तो यह रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाएगा. गिल ने अब तक 60 पारियों में 56.34 की औसत से 2930 रन बनाए हैं। यानी इस रिकॉर्ड के लिए अय्यर और गिल के बीच टक्कर होगी.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version