स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, जिसने पहला वनडे 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है. स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण बाकी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया. अब वह दूसरे वनडे में भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं. उन्हें दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग-11 में मौका मिलने की संभावना है. हालांकि, नंबर-7 पर सुंदर की जगह लेने के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी रेस में हैं।
इन दोनों में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. देखने वाली बात ये होगी कि क्या अर्शदीप सिंह को भी इस मैच में खेलने का मौका मिलता है या नहीं. वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में उन्हें बाहर कर दिया गया था. इस फैसले के बाद फैंस ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना की, क्योंकि अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी.
दूसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), आयुष बदोनी/नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
