स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में एक बार फिर सभी की निगाहें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पर होंगी। इस मैच में विराट कोहली के पास एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. सीरीज के पहले मैच में वह यह रिकॉर्ड बनाने से चूक गए थे.
कोहली के पास कीवी टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बनने का सुनहरा मौका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतकों का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से पूर्व विस्फोटक भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और विराट कोहली के नाम है।
इन तीनों दिग्गजों ने वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 6-6 शतक लगाए थे. सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 मैचों की 23 पारियों में छह शतक, रिकी पोंटिंग ने 51 मैचों की 50 पारियों में और कोहली ने 34 मैचों की 34 पारियों में छह-छह शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने मौजूदा सीरीज के पहले वनडे में 93 रन की पारी खेली थी. वह इस रिकॉर्ड से चूक गए थे.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
