एशियन गेम्स 2026 के मैदान से भारत के लिए गौरवशाली खबरें आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शूटिंग की दिग्गज जोड़ी नीरू ढांडा और कायन चेनाई के साथ-साथ कंपाउंड तीरंदाजी की महिला तिकड़ी—ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी की ऐतिहासिक स्वर्णिम सफलता की जमकर सराहना की है। आइची-नागोया में जारी इन खेलों में भारतीय एथलीटों ने न केवल गोल्ड मेडल जीते, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाकर तिरंगे का मान बढ़ाया। ट्रैप मिक्स्ड टीम शूटिंग इवेंट में यह भारत का अब तक का पहला स्वर्ण पदक है।
### इसे भी पढ़ें: Kerala में BJYM ने रोकी खेल मंत्री O. J. Janeesh की गाड़ी, दिखाए काले झंडे
तीरंदाजी के रोमांचक मुकाबले में ज्योति, पृथिका और चिकिता की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने चीन को 238-234 से शिकस्त देकर सोने पर कब्जा किया। भारतीय बेटियों ने इस जीत के साथ ही 2014 में दक्षिण कोरिया द्वारा बनाए गए 238 अंकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से PMO इंडिया ने ‘X’ पर पोस्ट किया: “भारत के लिए गोल्ड! एशियाई खेल 2026 में महिलाओं के कंपाउंड टीम इवेंट में स्वर्ण जीतने पर ज्योति, पृथिका और चिकिता को बहुत-बहुत बधाई। यह जीत इसलिए भी बेमिसाल है क्योंकि इन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है। पूरी टीम को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।”
निशानेबाजी में नीरू ढांडा और कायन चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में न केवल गोल्ड जीता, बल्कि 34 का स्कोर बनाकर एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी स्थापित किया। पीएम मोदी ने इसे भारतीय शूटिंग के लिए एक ‘यादगार उपलब्धि’ बताया। PMOIndia के आधिकारिक हैंडल से साझा किया गया कि इस जोड़ी ने फाइनल में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस इवेंट में भारत का पहला गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्रधानमंत्री ने दोनों एथलीटों को बधाई देते हुए कामना की कि वे भविष्य में भी इसी तरह देश को गौरवान्वित करते रहें।
### इसे भी पढ़ें: Asian Games में Esha Singh ने 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर, मनु भाकर पदक से चूकीं
नीरू ढांडा के लिए यह टूर्नामेंट किसी सपने से कम नहीं रहा। व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में ऐतिहासिक गोल्ड जीतने के बाद, उन्होंने कायन के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भी कमाल कर दिया। उनका 34 का स्कोर कतर द्वारा इसी साल बनाए गए 30 अंकों के रिकॉर्ड से कहीं ज्यादा था। इस स्पर्धा में कतर को सिल्वर और चीन को ब्रोंज मेडल मिला। गौरतलब है कि नीरू एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैप शूटिंग में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में भी 30 में से 28 सटीक निशाने लगाकर एक नया एशियन रिकॉर्ड अपने नाम किया।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
