IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन को भी छोड़ा पीछे

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन को भी छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे दौरे की धमाकेदार शुरुआत की है. भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हार का सिलसिला भी टूट गया है.

इससे पहले उसे आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया की इस शानदार जीत में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा. वैभव ने 18 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाया. इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए. इस अर्धशतकीय पारी के साथ वैभव ने एक विश्व रिकॉर्ड भी बना लिया है.

वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। 15 साल 118 दिन के वैभव ने नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मल्ला ने इससे पहले 8 फरवरी 2020 को कीर्तिपुर में अमेरिका के खिलाफ वनडे में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाया था, जब वह 15 साल और 340 दिन के थे।

सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए

इस पारी से उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे. नवंबर 1989 में, उन्होंने 16 साल और 213 दिन की उम्र में फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में अर्धशतक बनाया।

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version