सकारात्मक बातचीत के बाद वांगचुक ने अनशन खत्म करने का फैसला किया: भजनलाल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
सकारात्मक बातचीत के बाद वांगचुक ने अनशन खत्म करने का फैसला किया: भजनलाल

जयपुर. सोनम वांगचुक द्वारा भूख हड़ताल खत्म करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार का पक्ष विस्तार से रखा और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. सकारात्मक बातचीत के बाद वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने का फैसला किया. मोदी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि युवाओं के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रश्नपत्र लीक जैसे अपराधों पर सख्त से सख्त कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के लिए प्रभावी सुधार तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के आत्मविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले हर अपराधी को न्याय के कटघरे में लाने और कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले सीएम भजनलाल ने एक्स के जरिए कहा कि युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हमेशा सर्वोपरि रहा है. पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय युवा शक्ति के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता, अटूट इच्छाशक्ति और सुशासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का एक मजबूत प्रमाण है। यह सिस्टम दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा, ताकि देश के करोड़ों युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और सपनों के साथ खिलवाड़ करने वालों को जल्द और कड़ी सजा मिल सके।

किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

केंद्र सरकार का स्पष्ट संदेश है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं की प्रतिभा को उचित मंच देना, उनके सपनों को नई उड़ान देना और उनकी मेहनत को न्याय दिलाना मोदी सरकार का दृढ़ संकल्प है। यही विकसित भारत की मजबूत नींव और युवा शक्ति के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता है।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version